फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Details of medical services will be written on the walls of the hospital

अस्पताल की दीवारों पर अंकित होगा चिकित्सीय सेवाओं का ब्यौरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Details of medical services will be written on the walls of the hospital
अस्पताल की दीवारों पर अंकित होगा चिकित्सीय सेवाओं का ब्योरा
विज्ञापन

आयुष्मान कार्डधारकों को मिलेगी उपचार प्रक्रिया में आसानी
रामपुर। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों के उपचार में आनाकानी करने वाले निजी अस्पतालों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग ने एक नया कदम उठाया है। इसमें अस्पताल की दीवारों पर ही यह अंकित करना होगा कि आयुष्मान कार्ड पर किन-किन रोगों के उपचार की सुविधा उपलब्ध है, निरीक्षण के दौरान अधिकारी भी इसकी जांच करेंगे।
केंद्र सरकार ने 25 सितंबर 2018 को आयुष्मान भारत योजना का शुभारंभ किया था। वर्ष 2011 में हुई आर्थिक सामाजिक जनगणना के आधार पर परिवारों को इसमें शामिल किया गया था। जिले के 16 अस्पतालों को संबद्ध किया गया था, जिससे आर्थिक रूप से कमजोरों को बेहतर व निशुल्क इलाज सुनिश्चित हो सके। पूर्व में इस योजना का लाभ बीपीएल राशन कार्डधारकों को दिया जा रहा था। बाद में अंत्योदय राशन कार्ड और श्रम कार्डधारकों को भी प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना में शामिल किया गया था। इस योजना के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपये तक कैशलेश उपचार की सुविधा प्रदान की जाती है। लेकिन, अब शासन ने दी जाने वाली योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी अस्पतालों के बाहर यह अंकित कराए जाने के निर्देश दिए हैं कि आयुष्मान कार्ड धारकों की किन-किन बीमारियों को उपचार अस्पताल में होता है। अस्पताल के बाहर होने वाले उपचार का उल्लेख कराया जाएगा, जिससे मरीज देखकर ही अपने उपचार की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सके।
विज्ञापन

इससे जहां एक ओर मरीजों को अस्पतालवार मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी होगी तो वहीं अस्पताल वाले उनके यहां उपलब्ध चिकित्सीय सेवाओं को लेकर किसी मरीज से आनाकानी नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिले में 16 अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड धारकों के निशुल्क उपचार की सुविधा है। इन सभी अस्पतालों पर कार्ड धारकों को किन-किन बीमारियों का उपचार उनके अस्पताल में दिया जाता है, उसका ब्योरा अंकित करना होगा। इसकी पुष्टि के लिए निरीक्षण कर इसको चेक किया जाता है।
- डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed