फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Despite meeting the deadline, construction of SP office is incomplete

Rampur News: समय सीमा पूरी होने के बावजूद एसपी कार्यालय का निर्माण अधूरा

Tue, 02 Jul 2024 11:24 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 02 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Despite meeting the deadline, construction of SP office is incomplete
रामपुर। नैनीताल रोड पर बन रहे एसपी कार्यालय व प्रशासनिक भवन के निर्माण की समय सीमा पूरी हो चुकी है। इसके बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो पाया है। चेतावनी के बाद भी निर्माण कार्य रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा निर्धारित 15 अगस्त तक दफ्तर का निर्माण कार्य पूरा करा लेना मुश्किल लग रहा है।
विज्ञापन

नैनीताल रोड पर 3.64 करोड़ रुपये की लागत से एसपी दफ्तर व प्रशासनिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पुलिस आवास निगम लिमिडेट को सौंपी गई है। इसका निर्माण पिछले साल अगस्त तक पूरा कराने की समय सीमा निर्धारित की गई थी। समय सीमा बीते हुए करीब 11 माह का समय बीत चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी यहां पर निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। निर्माण एजेंसियों का दावा है कि अभी तक 60 फीसदी ही काम हो पाया है। अभी यहां भवन के स्ट्रक्चर, प्लास्टर आदि का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा टायलीकरण, विद्युतीकरण, फर्श, खिड़की दरवाजे, फिनिशिंग आदि का कार्य कराया जाना अभी बाकी है। पिछले दिनों सीडीओ ने भी इस निर्माण कार्य का जायजा लिया तो उन्होंने 15 अगस्त तक शत प्रतिशत काम पूरा करा लेने के आदेश जारी किए थे,लेकिन अभी भी कार्य सुस्त गति से चल रहा है। निर्माण कार्य में सुस्ती के चलते यह कार्य 15 अगस्त तक पूरा हो पाएगा इसको लेकर अभी सवाल खड़ा है।
विज्ञापन


सीडीओ नंद किशोर कलाल ने पिछले दिनों इस निर्माणधीन भवन का निरीक्षण किया था। पाया था कि यहां पर मजदूरों की संख्या केवल सात ही है,जिस पर उन्होंने नाराजगी जाहिर भी की थी साथ ही मजदूरों की संख्या पचास करने पर जोर दिया था,लेकिन इसके बाद भी यहां निर्माण कार्य की रफ्तार वही बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक का कार्यालय कलेक्ट्रेट में स्थित हैं। यहां पर एसपी का कार्यालय है और यहीं से जनसुनवाई भी करते हैं। इसके अलावा एएसपी, सीओ के साथ ही पुलिस की विभिन्न शाखाओं के दफ्तर भी हैं। इन दफ्तरों के भवन काफी पुराने हो चुके हैं। कई दफ्तर तो जर्जर स्थिति में भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed