फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dengue confirmed in two people, death of a newly married woman

Rampur News: दो लोगों में डेंगू की पुष्टि, एक नवविवाहिता की माैत

Thu, 13 Nov 2025 02:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 13 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in two people, death of a newly married woman
रामपुर/टांडा। जिले में डेंगू से मौत का पहला मामला सामने आया है। टांडा की नवविवाहिता के परिजनों ने बताया कि शबाना (22) को बुखार था। परिजनों के मुताबिक, निजी अस्पताल में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसके प्लेटलेट्स भी कम हो गए थे। जिससे उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को चमरौआ के लालू नगला गांव निवासी रेहान (32) और थाना भोट क्षेत्र के बांस नगला गांव निवासी मिथलेश (45) को बुखार से पीड़ित होने पर जिला अस्पताल लाया गया था, जहां पर एलाइजा की जांच हुई तो जांच में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन

टांडा नगर के मोहल्ला नजजूपुरा निवासी अफसर अली की पत्नी शबाना (22) की बुधवार को मुरादाबाद के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। भमरौआ निवासी अशरफ अली की बेटी शबाना की शादी 27 अक्तूबर को टांडा निवासी अफसर अली से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही शबाना की हालत बिगड़ने लगी। शुरू में हल्का बुखार समझकर परिवार ने टांडा में ही इलाज कराया, लेकिन जब हालत लगातार बिगड़ती गई तो नौ नवंबर को रामपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने पर मंगलवार 11 नवंबर को मुरादाबाद के कोहिनूर तिराहे स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बुधवार सुबह तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे टीएमयू मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोपहर डेढ़ बजे उसे मृत घोषित कर दिया। नगर में डेंगू आशंकित पहली महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतपाल सिंह टीम के साथ प्रभावित इलाके में सर्वे किया। डॉ. सतपाल सिंह ने बताया कि परिजनों से रिपोर्ट लेकर और उसका अवलोकन करने के बाद ही डेंगू होने की पुष्टि की जा सकती है। टीम को जरूरी दिशा निर्देश दे दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed