{"_id":"64efa42474e729a25006a5f1","slug":"dengue-and-malaria-test-will-be-done-for-every-fever-sufferer-rampur-news-c-282-1-rmp1003-4505-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हर बुखार पीड़ित की होगी डेंगू और मलेरिया की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हर बुखार पीड़ित की होगी डेंगू और मलेरिया की जांच
विज्ञापन
रामपुर। मौसम में बदलाव होने की वजह से बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिला अस्पताल में आने वाले अब हर बुखार पीड़ित की मलेरिया व डेंगू की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला अस्पताल में हर रोज 200 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। सीएचसी-पीएचसी पर भी बुखार के रोगियों की संख्या बढ़ी है। बुधवार को जिला अस्पताल में 209 बुखार के रोगियों का इलाज किया गया। बुखार के बढ़ते प्रकोप को देखकर सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने हर बुखार पीड़ित की डेंगू व मलेरिया जांच कराने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बुखार के पीड़ित का समुचित इलाज प्रबंध होना चाहिए। गांवों में स्वास्थ्य टीमें बुखार पीड़ित और उनके परिजनों को नियमित रूप से जांच करें। जहां भी जलभराव अथवा गंदगी की समस्या हो, उसको दूर कराया जाए। इसके लिए उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन से पत्राचार किया है।
-- --
मलेरिया की 82 जांचें, कोई भी पॉजीटिव नहीं
बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने शहर में गूजर टोला में पहुंचकर बुखार पीड़ितों की जांच की। इसमें 12 मलेरिया और 20 लोगों की डेंगू की जांच हुई। कोई भी पॉजीटिव नहीं मिला। वहीं स्वार के गांव दोदीपुरा में बुधवार को मलेरिया की 40 और डेंगू की 12 जांचें हुईं। कोई पॉजीटिव नहीं निकला। शाहबाद के गांव कूप में 20 मलेरिया और 20 डेंगू की जांच में कोई पॉजीटिव नहीं आया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
प्रत्येक बुखार के रोगी की डेंगू-मलेरिया की जांच कराने के निर्देश जिला अस्पताल के सीएमएस और प्रत्येक स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए हैं। जिससे संक्रामक बीमारियों पर नियंत्रण रखा जा सके। -डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ