फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   demanding money for corona probe

कोरोना जांच के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने पर भड़के सैलानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
demanding money for corona probe
स्वार (रामपुर)। नैनीताल जा रहे पर्यटकों से सीएचसी पर कोरोना टेस्ट कराने और रिपोर्ट देने के एवज ने सुविधा शुल्क मांगे जाने को लेकर पर्यटक भड़क गए और कोरोना जांच नि:शुल्क होने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाली पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा सुविधा शुल्क मांगने की तहरीर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और उनका टेस्ट कराकर उन्हें रवाना किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

लगातार पड़ रही गर्मी के चलते दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद आदि जगहों से सैलानी बड़ी संख्या में नैनीताल जा रहे हैं। उत्तराखंड के बाजपुर दोराहा बॉर्डर पर बिना कोरोना जांच के बाहर के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। लिहाजा, दोराहे पर ही कोरोना की जांच कराई जा रही है। बॉर्डर पर अधिक भीड़ हो जाने के कारण सैलानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने को पहुंच रहे हैं। रविवार की सुबह लगभग छह बजे मेरठ और दिल्ली के कुछ सैलानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना जांच कराने के लिए पहुंचे। आरोप है कि जांच के बाद रिपोर्ट देने के नाम पर स्वास्थ्य कर्मी द्वारा उनसे सुविधा शुल्क की मांग की गई, इस पर पर सैलानियों ने नि:शुल्क कोरोना जांच किए जाने की बात कहते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इससे सीएचसी में अफरातफरी मच गई। सभी सैलानी हंगामा करते हुए कोतवाली पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना जांच के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने की तहरीर पुलिस को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस सीएचसी पहुंच गई और वहां हंगामा कर रहे अन्य सैलानियों को शांत कराया। सभी की कोरोना जांच कराकर रिपोर्ट दिलवाकर उन्हें गंतव्य को रवाना किया गया। तब जाकर मामला शांत हुआ। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इंदुकांत वर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मी द्वारा कोरोना टेस्टिंग के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने की जानकारी मिली है। जांच कराकर दंडित किया जाएगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी धर्म सिंह मार्छल ने बताया कि मेरठ के कुछ युवकों द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों पर कोरोना जांच के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। कोतवाली पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed