{"_id":"693c80e623f6f1645501f511","slug":"demand-to-stop-construction-of-park-on-cemetery-land-rampur-news-c-282-1-smbd1025-159802-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कब्रिस्तान की भूमि पर पार्क बनाने से रोके जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कब्रिस्तान की भूमि पर पार्क बनाने से रोके जाने की मांग
Sat, 13 Dec 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 13 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नगर पालिका परिषद के कुछ सभासदों ने डीएम से कब्रिस्तान की भूमि पर नगर पालिका परिषद के पार्क बनाने का कार्य रोके जाने की मांग की है। सभासद मोहसिन खान, फैजान खान आदि के अनुसार वह शुक्रवार को जिला मुख्यालय जाकर डीएम की गैर मौजूदगी में एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट से मिले।
उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर शिकायत की है कि नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 स्थित कब्रिस्तान की भूमि सुन्नी वक्फ बोर्ड में पंजीकृत है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर पालिका प्रशासन उक्त भूमि पर पार्क बनाने का प्रयास कर रही है, जिसका उन्हें एतराज है। उन्होंने पालिका प्रशासन को पार्क बनाने से रोके जाने की मांग की। सभासदों ने बताया कि एडीएम ने नगर पालिका के ईओ को निर्देश दिए हैं कि वह वक्फ के की भूमि पर आपत्ति युक्त कार्य न करें। वहीं, पालिका के ईओ डॉ. नितिन कुमार गंगवार ने बताया कि वह कब्रिस्तान की भूमि पर कोई पार्क नहीं बना रहे हैं, बल्कि उन्होंने जेसीबी से साफ-सफाई कराई थी। संवाद