{"_id":"5be87a4fbdec2269b7317417","slug":"demand-of-old-pension-by-yta-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने किया यज्ञ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली को शिक्षकों ने किया यज्ञ
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े शिक्षकों ने सामूहिक यज्ञ किया। यज्ञ में संगठन की कार्यकारिणी के जिला व ब्लाक स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए और यज्ञ कर शिक्षक हित में पुरानी पेंशन बहाली की मांग की।
यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन से जुड़े शिक्षक प्रांतीय आह्वान पर आंबेडकर पार्क में एकत्र हुए। यहां पर शिक्षकों ने यज्ञ कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए आहुति दी, संगठन ने यज्ञ को बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करार दिया। इस अवसर पर संगठन के जिला महामंत्री अखिल शर्मा ने कहा कि यज्ञ नीति नियंताओं और सरकार की बुद्धि की शुद्धि के लिए किया गया। संगठन की जिलाध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन हर सरकारी कर्मचारी का अधिकार है। पूरी उम्र सेवा करने के बाद वृद्धावस्था में शिक्षक व अन्य सरकारी कर्मियों के लिए पेंशन का ही सहारा होता है।
विज्ञापन
कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संगठन ने अटेवा को भी समर्थन दे दिया है और 26 नवंबर को संगठन के सभी सदस्य दिल्ली कूच करेंगे। जहां पर पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर संसद मार्ग पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान उपेंद्र सिंह, रामचंद्र, देवेश कुमार, प्रसन्न प्रकाश, शकील अहमद, चंद्रपाल, राजेंद्र सिंह, सत्यपाल सिंह, हरीश गौतम, अशोक कुमार, रीनू सिंह, आकांक्षा गौतम, मोहम्मद उस्मान, अमित कुमार त्यागी, हरिओम, हरपाल सिंह, मोहम्मद जहांगीर, पुष्पेंद्र जौहरी, शिवकुमार सिंह, नाजिश खान, मेजर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन