फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Demand for beautification of Amrit Sarovar of Dhori River

Rampur News: धोरी नदी के अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Demand for beautification of Amrit Sarovar of Dhori River
रामपुर/बिलासपुर। किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार के नेतृत्व में खजुरिया क्षेत्र के तमाम किसान बृहस्पतिवार को डीएम जोगेंद्र सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन देकर अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत धोरी नदी के अमृत सरोवर का सौंदर्यीकरण कराने की मांग की। डीएम ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।समिति के अध्यक्ष व पूर्व विधायक के नेतृत्व में बृहस्पतिवार दोपहर तमाम तमाम किसान रामपुर डीएम से मिले। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि उनकी समिति का गठन जल संचयन तथा पौधरोपण हेतु किया गया है। समिति के आग्रह पर तत्कालीन डीएम ने उक्त धोरी नदी को अमृत सरोवर योजना के तहत चयनित किया था।
विज्ञापन

अमृत सरोवर की लंबाई करीब चार किलोमीटर और चौड़ाई औसतन करीब 80 मीटर है। अमृत सरोवर के दोनों और बिलासपुर तहसील के चार गांव पिपलिया विजयनगर, औरंगनगर खेड़ा, रसूलपुर और नरसूआ हैं। इन सभी गांवों के लोग व ग्राम प्रधान चाहते हैं कि अमृत सरोवर के दोनों किनारों पर जामुन आदि के पौधे लगाए जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने पिपलिया विजयनगर मंदिर पर चार सीट वाली पैडल बोड भी समिति द्वारा उपलब्ध कराने की बात कही। उन्होंने अमृत सरोवर की व्यवस्था समिति को देने की भी मांग की। डीएम ने उन्हें शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान बलवीर सिंह गंगवार, शेर सिंह, वेद प्रकाश कश्यप, भूपराम मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed