फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Delhi Police raids in search of stolen bikes

Rampur News: चोरी की बाइकों की तलाश में दिल्ली पुलिस ने मारा छापा

Fri, 31 Oct 2025 12:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 31 Oct 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police raids in search of stolen bikes
बिलासपुर (रामपुर)। दिल्ली से चोरी बाइकों की बरामदी के लिए बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस ने नगर व क्षेत्र में कई स्थानों पर छापा मारा, लेकिन पुलिस को चोरी की कोई भी बाइक नहीं मिल सकी। दिल्ली पुलिस बिना बाइक बरामद किए ही लौट गई।
विज्ञापन

दिल्ली के विवेक विहार थाने की पुलिस बृहस्पतिवार को एएसआई प्रेमपाल के नेतृत्व में कोतवाली पहुंची। उन्होंने कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह से मुलाकात कर बताया कि उनके थाना क्षेत्र से कई बाइकें चोरी हुईं हैं, जिनकी रिपोर्ट उनके थाने में दर्ज है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है। उन्होंने चोरी की बाइक के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों ने बताया है कि उन्होंने चोरी की कुछ बाइकों के बिलासपुर क्षेत्र में बेचा है। उन्होंने चोरी की बाइकों को बरामद करने के लिए छापामार कार्रवाई करने में सहयोग करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से नगर के कई मोहल्लाें व क्षेत्र के कुछ गांवों में छापा मारा, लेकिन कोई भी बाइक बरामद नहीं हो सकी। लिहाजा दिल्ली पुलिस बैरंग लौट गई है। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने दिल्ली पुलिस के आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की टीम एक विवेचना के मामले में आई थी, जो जांच कर चली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed