{"_id":"6941c3ad1e2466fcce084d73","slug":"death-on-the-highway-19-lives-lost-in-30-days-no-signs-no-paint-rampur-news-c-15-1-mbd1058-792725-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हाईवे पर मौत का सफर, 30 दिन में 19 जानें गईं, न संकेतक न पेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हाईवे पर मौत का सफर, 30 दिन में 19 जानें गईं, न संकेतक न पेंट
विज्ञापन
जिले से गुजर रहे हाईवे में अवैध कट, राज्यमार्ग, जिला मार्ग के हाईवे पर नहीं है थर्मोप्लास्टिक पेंट
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा में घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें 13 से अधिक लोगों की मौत हो गई। उधर जिले में दिसंबर में ही सड़क हादसों में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल भी हुए हैं। इनका मुख्य कारण अनियंत्रित ड्राइविंग, सड़क की खामियां और लोगों की लापरवाही बताया जा रहा है।
अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को जिले के प्रमुख मार्गों की पड़ताल की। रामपुर-बिलासपुर फोरलेन हाईवे में पांच अवैध कट मिले, जो लोगों ने अपनी सुविधा के लिए बनाए हैं। ये हादसों का सबब बन रहे हैं। कई जगह फोरलेन हाईवे में थर्मोप्लास्टिक पेंट भी धुंधला मिला, जो कोहरे में दिखाई तक नहीं दे रहा था।
-- -
शहजादनगर जीरो प्वाइंट में सड़क खतरनाक
शहजादनगर जीरो प्वाइंट के पास रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दौरान चालक ने बताया था कि फ्लाईओवर और सर्विस रोड के बीच में डिवाइडर नहीं था, सड़क ऊंची-नीची थी। मिट्टी धंसने के कारण बस पलटी थी। अभी भी यहां पर स्थिति वैसे ही बनी है।
विज्ञापन
-- -
स्वार-बाजपुर मार्ग पर संकेतक नहीं, सफेद पट्टियां धुंधली हुईं
कोहरे में थर्मोप्लास्टिक पेंट चालकों को सड़क पर चलने के लिए अच्छा संकेतक के रूप में काम करता है। लाइट पड़ने पर यह पेंट दूर से ही चमकता है। इससे पता चलता है कि सड़क कहां तक है। स्वार-बाजपुर मार्ग पर यह पेंट धुंधला पड़ गया है। कोहरे में यह दिखाई नहीं दे रहा है। नगर पंचायत नरपतनगर में सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण के लिए की गई खोदाई के बाद मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर सड़क किनारे अभी भी लगे हुए हैं। इसके चलते वाहनों को साइड देने की पर्याप्त जगह नहीं बची है। इस कारण आमने-सामने से गुजरने वाले वाहनों के टकराने का खतरा बना हुआ है।
नरपतनगर निवासी व्यापार मंडल के नेता मसरूर अहमद का कहना है कि यदि समय रहते सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए तो किसी बड़े हादसे से इन्कार नहीं किया जा सकता। भाजपा नेता मुकुट लाल ने लोक निर्माण विभाग से तुरंत संकेतक बोर्ड लगाए जाने की मांग की है।
-- --
रामपुर से पटवाई मार्ग में जगह-जगह सड़क किनारे लगे हैं मिट्टी के ढेर
रामपुर से पटवाई तक सड़क का काम चल रहा है। कार्यदायी संस्था ने सड़क के किनारे जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगा रखे हैं। इस जगह पर कोई संकेतक नहीं लगाए हैं। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। उधर, शाहबाद के उदयपुर जागीर की पुलिया सड़क पर सफेद पट्टी नहीं लगाई है।
लगातार अवैध कट को बंद किया जा रहा है, इसके बाद भी ग्रामीण कट खोल देते हैं। इसको लेकर जल्द ही प्रशासन को भी अवगत कराया जाएगा। -तुषार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई
-- -
मेरे संज्ञान में अवैध कट और संकेतक की जानकारी नहीं है। जल्द ही लोनिवि, एनएचएआई के अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। सड़क दुर्घटना को कम करना प्राथमिकता है। -अजय कुमार द्विवेदी, डीएम, रामपुर