फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   death of electricworker

अस्पताल से लेकर बिजलीघर तक परिजनों का हंगामा

Sun, 01 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 01 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
death of electricworker
death of electricworker

विज्ञापन
फॉल्ट ठीक दौरान लाइन चालू होने से संविदाकर्मी करेंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौत हो गई। घटना से बिजली अफसरों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में परिजनों केे सूचना दी गई। इस पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से लेकर बिजलीघर तक जमकर हंगामा किया। बिजली अफसरों ने परिजनों को समझा-बुझाकर किसी तरह शांत किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। घटना की जांच एसडीओ को सौंपी गई है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय गेट निवासी चिरंजी किला बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के रूप में तैनात था। शुक्रवार रात किला परिसर के नर्सरी के निकट लगे ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना आई। इस पर वह शटडाउन लेकर फॉल्ट सही करने चला गया। आरोप है कि शटडाउन की प्रक्रिया सही ढंग से पूरी नहीं हुई और करेंट चालू रहा। इससे चिरंजी करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चिरंजी को जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया। परिजनों ने जिला अस्पताल से लेकर किला बिजलीघर तक पर हंगामा किया। परिजनों ने शनिवार को बिजलीघर पर पहुंचकर भी काफी देर तक बिजली अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों का गुस्सा देख बिजलीघर कर्मी भी मौके से खिसक लिए।  

संविदाकर्मी की मौत के मामले में परिवार के लोगों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।  इस बीच एक पास में ही स्थित एक फिरासत नाम का व्यक्ति बाग की रखवाली कर रहा था। भीड़ देखकर वह भी वहां पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने शक होने पर पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed