फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   death of baba hardev

शोक में डूूब गए अनुयायी, हर आंख रोई

Sat, 14 May 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sat, 14 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
death of baba hardev
बाबा के निधन की खबर सुनकर कई महिला अनुयायी फफक फफककर रो पड़ीं

विज्ञापन
 निरंकारी मिशन के प्रमुख बाबा हरदेव सिंह की कनाडा में रोड एक्सीडेंट में निधन की खबर ने जिले में उनके हजारों अनुयायियों को गहरा आघात दिया है। शुक्रवार शाम निरंकारी मिशन के अनुयायियों ने शोकसभा कर अवतार वाणी शांति पाठ किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद अनुयायियों के चेहरों पर बाबा को खोने का गम साफ नजर आ रहा था।

शुक्रवार को कनाडा में सड़क हादसे में बाबा हरदेव सिंह के निधन की सूचना पर एकाएक किसी को भी विश्वास नहीं हुआ।  निरंकारी मिशन से जुड़े तमाम अनुयायी मक्का मिल के निकट एकत्र हुए और शोक सभा का आयोजन किया। बाबा हरदेव सिंह को नमन व श्रद्धांजलि अर्पित कर अवतार वाणी शांति पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

निरंकारी मिशन से जुड़े ओप्रकाश आहूजा बताते हैं कि बाबा 30 मई 1997 में रामपुर आए थे। सिविल लाइंस स्थित आदर्श रामलीला मैदान में बाबा का सत्संग हुआ था। बाबा हरदेव सिंह निरंकारी मिशन के चौथे गुरु थे। बाबा हरदेव सिंह 1971 में निरंकारी मिशन से जुड़े थे और 1980 में उन्होंने गुरु की गद्दी संभाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में निरंकारी मिशन के तहत हजारों लोग जुड़े हुए हैं। शोकसभा व अवतार वाणी शांति पाठ में संजय सिंह, राधेश्याम, शोभित, श्रोहित, सुशील जौहरी, अनिल, सोमपाल, बाबूलाल, हंसराज, समेत सैकड़ों अनुयायी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed