फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   deadbody of child found from peelakhar river

22 घंटे बाद मिला नदी में डूबे करन का शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
deadbody of child found from peelakhar river
मिलक। पिलाखार नदी में डूबे सात वर्षीय बालक का शव 22 घंटे बाद नदी से बरामद हो गया। शुक्रवार को गांव पहुंची 41वीं वाहिनी गाजियाबाद की टीम ने सुबह नौ बजे ऑपरेशन रेस्क्यू शुरू किया और दोपहर एक बजे करन के शव को नदी से बाहर निकालने में सफल हुई। करन को शव नदी से बाहर निकालते ही परिजन रोने बिलखने लगे। पुलिस के पंचनामा भरने के बाद परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए करन का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को हरदासपुर गांव निवासी राजेश व रामसिंह सपरिवार नदी के तटवर्ती खेत पर उड़द की फ़सल काटने के लिए गए थे। उसी दौरान करन व मोहित नदी के किनारे शौच करने के लिए चले गए थे। शौच के दौरान मृतक करन का पैर फिसल गया था तथा तेज बहाव होने के कारण नदी में बह गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस की मौजूदगी में दो घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला था परंतु टीम को सफलता नहीं मिल पायी थी। कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर एक बजे करन का शव बरामद कर लिया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया गया। इस कारण पंचनामा भरकर करन का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed