फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dead body of young found in canal

पिता को खाना देकर आए बेटे का मिला शव, पोस्टमार्टम को भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
dead body of young found in canal
बिलासपुर। पिता को खाना देकर मंगलवार रात बाइक से लौटने वाले युवक का शव बुधवार सुबह परेवा गांव की नहर में पाया गया। शव बाइक और खाली बोरों की तीन बंडलों के नीचे दबा हुआ था। नहर में शव मिलने की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परेवा गांव की नहर में बुधवार सुबह लोगों ने एक युवक का शव देखा। शव के ऊपर बाइक और खाली बोरियों के तीन बंडल पड़े हुए थे। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे मुरादाबाद जिले के थाना पाकबाड़ा के ग्राम रतनपुरा निवासी दलपत सिंह ने शव की शिनाख्त बेटे सोनू (25) के रूप में की। उन्होंने बताया कि वो अपने बेटे के साथ क्षेत्र के रामपुर रोड स्थित एक आम के बाग में काम करते थे और उसी में बने घर में रहते थे। बाग का काम खत्म होने के बाद वो एक सीड प्लांट में नौकरी कर रहे हैं। मंगलवार रात वह प्लांट में ड्यूटी पर थे तो उनका बेटा सोनू बाइक से खाना देने आया था। खाना देकर वह रात करीब 9 बजे घर लौट गया था। सुबह उसका शव मिला। बाइक पर खाली बोरी के बंडल कहां से आए ये उन्हें भी जानकारी नहीं है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक खाली बोरियों के बंडल अपनी बाइक पर रखकर नहर पार कर रहा होगा। इस दौरान असंतुलित होकर वह बाइक समेत नहर में गिर गया होगा। बाइक के नीचे दबने की वजह से वह उठ नहीं पाया होगा और उसकी मृत्यु हो गई होगी। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed