{"_id":"67520e026560182d160911a8","slug":"dead-body-of-bareilly-youth-found-suspicion-of-murder-rampur-news-c-282-1-rmp1004-135275-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बरेली के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बरेली के युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Fri, 06 Dec 2024 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 06 Dec 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
मिलक। कोतवाली क्षेत्र में राइस मिल में काम करने वाले बरेली निवासी तेजप्रकाश (20) का शव गांव के नजदीक सड़क किनारे नहर के समीप मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है।
क्षेत्र के चौकी सिलई बड़ा गांव के ग्राम हरदासपुर चौराहा पर सड़क किनारे नहर के पास ग्रामीणों ने सुबह 6:30 बजे एक युवक का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक की जेब की तलाशी ली। जेब से मिले आधार कार्ड और फोन से युवक की शिनाख्त बरेली के थाना मीरगंज स्थित ग्राम हल्दी कला निवासी 20 वर्षीय तेजप्रकाश पुत्र नन्हे लाल पाठक के रूप में हुई।
पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने बताया मृतक बिलासपुर क्षेत्र के केमरी स्थित एक राइस मिल में काम करता था और वह प्रतिदिन गांव से अपने अन्य साथियों के साथ ड्यूटी जाता था। परिजनों ने बताया कि वह बुधवार की सुबह छह बजे घर से राइस मिल जाने के लिए निकला था। परंतु वह रात को लौटकर घर नहीं आया। वह अविवाहित था। परिजनों ने कहा कि हत्या की आशंका प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
कोतवाली में तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग करेंगे। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है तहरीर मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।