{"_id":"6a665f699792c2ed730b9afe","slug":"dead-body-of-a-youth-found-on-the-roadside-feared-killed-by-collision-with-an-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-rmp1020-176425-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सड़क किनारे युवक का शव मिला, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सड़क किनारे युवक का शव मिला, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका
Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
पटवाई। पटवाई के मिलक रोड स्थित गैस एजेंसी के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नरखेड़ गांव निवासी 35 वर्षीय विनोद के रूप में हुई है।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल भिजवाया। वहां काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि उन्होंने सुबह करीब 11 बजे विनोद को सड़क किनारे बैठा देखा था। खाना खाने के बाद जब वे दोपहर करीब एक बजे वापस लौटे तो विनोद जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा था। काफी देर तक कोई हलचल न होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार ने बताया कि विनोद बेलदारी का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे।
थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि युवक की मौत वाहन की टक्कर से होने की संभावना है। पुलिस अन्य सभी पहलुओं पर भी जांच कर रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
0000
बेलदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था विनोद
पटवाई। मृतक विनोद बेलदारी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनमें एक की उम्र दो वर्ष और दूसरी की उम्र नौ वर्ष है। विनोद की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। संवाद