फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Dead body young man who had gone collect grass found, friends detained on suspicion

रामपुर: घास लेने गए युवक का नाले में मिला शव, शक के आधार पर दोस्तों को हिरासत में लिया गया

Mon, 02 Oct 2023 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 02 Oct 2023 02:18 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मानपुर ओझा गांव निवासी सुरेश घास लेने के लिए जंगल गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। खोजबीन के बाद उसका शव नाले से मिला। शक के आदेश पर उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Rampur: Dead body young man who had gone collect grass found, friends detained on suspicion
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर ओझा गांव निवासी सुरेश विश्वास (38) पुत्र भावने विश्वास अपने दो दोस्तों के साथ घास लेने शनिवार शाम को जंगल में गया था। शनिवार रात में उसका शव नाले में मिला। मृतक के दोस्तों ने बताया कि शराब पीने के बाद दोनों वापस आ गए थे और सुरेश चला गया था।

विज्ञापन


आशंका है कि नशे में वह साइकिल समेत नाले में गिर गया और मौत हो गई। पुलिस ने दोस्तों से पूछताछ कर रही है। घटना कोतवाली क्षेत्र की रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र के ग्राम बीबरा के जंगल की है। परिजनों के अनुसार सुरेश शनिवार की शाम करीब चार बजे गांव निवासी अपने दो दोस्तों के साथ घास लेने जाने की बात कहते हुए साइकिल से गया था।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे तक सुरेश के वापस न लौटने पर परिजनों ने उसके दोनों दोस्तों के घर जाकर पूछताछ की तो सुरेश के दोस्तों ने बताया कि उन्होंने ग्राम पईपुरा में सुरेश के साथ शराब पी थी। इसके बाद दोनों नशे की हालत में अपने घर आ गए थे और सुरेश वहीं रास्ते में ही रह गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने रात में ही उसे खोजना शुरू कर दिया। रात करीब दस बजे पर परिजनों को उसका शव पईपुरा गांव के समीप ग्राम बीबरा के जंगल में एक नाले में मिला। सूचना मिलने पर रूद्र विलास चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शक के आधार पर उसके दोनों दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। कोतवाली प्रभारी नवाब सिंह ने बताया संभावना है कि सुरेश घर आते समय नशे की हालत में साइकिल समेत नाले में गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। घटना की अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा। दोनों युवकों से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है। ग्राम प्रधान विराट किरतुनिया ने बताया कि रविवार शाम सुरेश का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed