फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   daughters became station officers

मशिन शक्ति के तहत बेटियों के हाथों में रही थानों की कमान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
daughters became station officers
रामपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को जिले के थानों की कमान बेटियों के हाथों में रहीं। इस दौरान नामित पुलिस अधिकारियों ने न सिर्फ लोगों की समस्याओं को सुना, बल्कि सड़कों पर उतरकर वाहनों की चेकिंग भी की। नियमों का उल्लंघन करने पर 180 वाहनों के चालान किए गए, जबकि दो वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन

मिशन शक्ति अभियान एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दयावती मोदी अकादमी की छात्रा सारा को थाना प्रभारी सिविल लाइन बनाया गया तथा विद्या मंदिर कन्या इंटर कॉलेज की छात्रा मधु, कामिनी सिंह, मेघा बिष्ट तथा फारिया खान को सहायक (उप निरीक्षक) बनाया गया। सबसे पहले नामित थाना प्रभारी एवं नामित सहायक उपनिरीक्षक को थाने पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई तथा थानों पर किए जाने वाले कार्यों के बारे में समझाया गया। इसके उपरांत नामित थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानों का निरीक्षण किया। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रेलवे स्टेशन रोड, राम रहीम पुल के नीचे संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग की गई। वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे बताया गया तथा वाहनों पर लगी काली फिल्म को उतरवाया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 35 वाहनों का चालान एवं एक वाहन को सीज किया गया। वहीं, जिले के अन्य थानाक्षेत्रों में भी नामित अधिकारियों ने वाहनों की चेकिंग की। कुल मिलाकर पूरे जिले में 180 वाहनों का चालान, दो वाहनों सीज करने तथा 21 हजार रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया तथा जनसुनवाई के दौरान 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम समेत विभाग के तमाम अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed