फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   dangerous animal inter in kashipur

अब काशीपुर में दिखा गुलदार, फायरिंग

Sat, 06 Feb 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सैदनगर Updated Sat, 06 Feb 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
dangerous animal inter in kashipur
बिलासपुर क्षेत्र के भोट में आतंक मचाने के बाद अब काशीपुर और भुर्जी की मड़ैया में गुलदार दिखने की खबर ने दहशत फैला दी है। जंगली जानवर को को देख ग्रामीणों ने बचाव में हवाई फायरिंग भी की। इससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। गुलदार की दहशत का आलम ये है कि लोग खेतों की ओर जाने से किनारा करने लगे हैं।
विज्ञापन



गुलदार की दहशत ने लोगों की नींद हराम कर रखी है। दहशत में लोग रात में सो भी नहीं पा रहे हैं। गुलदार ने पिछले दिनों भोट क्षेत्र के कई गांवों में दस्तक दी। वन विभाग की टीम भी उसकी तलाश में है, लेकिन गुलदार को पकड़ नहीं पाई है। अब क्षेत्र के काशीपुर और भुर्जी की मडै़या गांव के लोगों ने गुलदार देखने की बात कही है।
विज्ञापन



ग्रामीणों ने गुलदार को देखकर बचाव में हवाई फायरिंग शुरू कर दी,जिसके बाद हड़कंप मच गया। ग्रामीणों का कहना था कि गुलदार को देखकर दहशतजदा लोग इधर उधर भागने लगे। लोगों ने सूचना गांव में दी तो ग्रामीण एकत्र होकर मौके पर पहुंच गए फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



दहशत के मारे रात के वक्त ग्रामीण घर के बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। झबरा के बेटे रफिया, जमील और अकील ने बताया कि वो खेतों की सिंचाई कर रहे थे, तभी उन्होंने गुलदार को देखा था। गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed