फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   danger on overbridge

रेलवे ट्रैक के ऊपर बना पुल भी खस्ताहाल  

Mon, 17 Apr 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर 
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर  Updated Mon, 17 Apr 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
danger on overbridge
कोसी नदी के निकट रेलवे ट्रैक के ऊपर जाने वाले ओवरब्रिज की जर्जर हालत हादसे को दावत दे रही है।

विज्ञापन

सरकारी तंत्र अक्सर हादसे से भी सबक नहीं लेता। शायद यही वजह है कि राज्यरानी एक्सप्रेस के बेपटरी होने की घटना के बाद भी घटनास्थल के निकट रेलवे ट्रैक के ऊपर बना पुल हादसे के लिहाज से डेंजर जोन बना हुआ है। ट्रैक के ऊपर बने सड़क के इस छोटे से हिस्से के दुर्घटना के लिहाज से अतिसंवेदनशील होने के बावजूद इसकी मरम्मत व इसे दुरस्त रखने के लिए        
 सरकारी मशीनरी गंभीर नहीं दिखती। जिसके कारण सड़क पर करीब आधा मीटर लंबा एक गड्ढा हो गया है। वहीं एक ओर रेलिंग भी ध्वस्त है। जिससे कभी भी कोई वाहन नीचे गिर सकता है। क्षतिग्रस्त रेलिंग का कुछ मलबा किनारे पर लटक रहा है।  यह मलबा भी कभी भी नीचे गिरकर किसी हादसे का सबब बन सकता है।       
विज्ञापन


सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने की घोषणा कर रहे हैं। लेकिन, एनएचआई व प्रशासन के अफसर मुख्यमंत्री की इस मंशा को अमलीजामा पहनाने के लिए कोई खास गंभीर नजर नहीं आ रहे है। ऐसा इसलिए कि कोसी पुल के लिए शनिवार को राज्यरानी एक्सप्रेस के बेपटरी होने की बड़ी घटना के बाद भी घटनास्थल के निकट ही मंडरा रहे एक और खतरा किसी को नजर नहीं आ रहा है। जिस स्थान पर राज्यरानी एक्सप्रेस डिरेल हुई थी। वहीं पर ट्रैक के ऊपर से सड़क यातायात के लिए एक पुल बना हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह पुल बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है लेकिन, प्रशासन और एनएचएआई के अफसरों को न तो इस पुल की सड़क पर पड़े गड्ढे नजर आ रहे हैं और न ही एक साइड की क्षतिग्रस्त रेलिंग नजर आ रही है। पुल की सड़क में एक ओर तो काफी गहरा और लंबा गड्ढा हो गया जबकि दूसरे कोने पर भी सड़क टूट रही है। 


इसी क्षतिग्रस्त सड़क से होकर रोजाना हजारों वाहन गुजर रहे हैं। ऐसे में उनमें सवार लोगों की जिंदगी पर कभी भी किसी बड़े हादसे का ग्रहण लग सकता है। इस पुल पर सड़क ही क्षतिग्रस्त नहीं है बल्कि एक साइड की रेलिंग का भी एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है। रेलिंग के क्षतिग्रस्त हिस्से के निकट ही मार्ग में मोड़ भी है। ऐसे में दोनों ओर से वाहन आने पर यदि कोई वाहन अनियंत्रित होता है तो वह जरा सा भी फिसलने पर सीधे रेलवे ट्रैक पर आकर ही गिरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed