Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dadhiyal will soon get rid of the garbage heaps, MRF center is being built on Kashipur road.

Rampur News: दढ़ियाल में कूड़े के ढेरों से जल्द मिलेगी निजात, काशीपुर मार्ग पर बन रहा एमआरएफ सेंटर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
Dadhiyal will soon get rid of the garbage heaps, MRF center is being built on Kashipur road.
स्वच्छ भारत मिशन के तहत 720 वर्ग मीटर में होगा तैयार, करीब 32 लाख रुपये की आएगी लागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दढ़ियाल। नगर पंचायत क्षेत्र में जगह-जगह फैले कूड़े के ढेरों से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत कार्यालय से कुछ ही दूरी पर काशीपुर मार्ग पर मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। इसकी नींव पड़ चुकी है और करीब डेढ़ माह में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
नगर पंचायत के लेखा लिपिक कृष्ण कुमार ने बताया कि एमआरएफ सेंटर गाटा संख्या 452 पर 720 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है। इसकी अनुमानित लागत करीब 32 लाख रुपये है। सेंटर के शुरू होने से नगर में कूड़े का उचित निस्तारण हो सकेगा और जगह-जगह कचरे के ढेर लगने की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही रिसाइकिल योग्य सामग्री की बिक्री से नगर पंचायत की आय में भी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पहले इस सेंटर का निर्माण कोसी नदी के पुल पार बाजपुर मार्ग पर प्रस्तावित था, लेकिन भूमि पट्टे की होने के कारण योजना रद्द कर दी गई। इसके बाद नई जगह पर निर्माण कार्य शुरू किया गया, जो तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed