फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Cylinder shortage during wedding season forces grooms to run to the tehsil

Rampur News: शादी के सीजन में सिलिंडर की किल्लत, दूल्हों तक को लगानी पड़ी तहसील की दौड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Cylinder shortage during wedding season forces grooms to run to the tehsil
शाहबाद। अप्रैल में कई शादियां हैं लेकिन रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शादी वालों को पकवान बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में करीब 10 लोग प्रार्थना पत्र और शादी कार्ड लेकर तहसील पहुंचे। इनमें खुद दूल्हा बनने वाले युवक भी शामिल रहे।
विज्ञापन

कमल की शादी 25 अप्रैल को है, उन्हें आठ सिलिंडर चाहिए। गोपाल की बेटी की शादी 26 अप्रैल को है, तीन सिलिंडर की जरूरत है। दीनदयाल के बेटे की शादी 19 अप्रैल को है, उनको पांच सिलिंडर चाहिए। लीलावती को बेटी करीना की शादी के लिए चार, राजेश को बहन पूजा की शादी के लिए पांच, नत्थूलाल मौर्य को बेटी कमलेश की शादी के लिए चार सिलिंडर की जरूरत है। वीरेंद्र, कैलाश और श्रीराम ने भी प्रार्थना पत्र दिए हैं। एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि शादी में सिलिंडर की जरूरत वाले लोग आए हैं। उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

----
मेरी बहन की शादी 24 अप्रैल को है। सिलिंडर का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। इसलिए एसडीएम के पास शादी का कार्ड और प्रार्थना पत्र लेकर आए है।-वीरेंद्र

भाई की शादी में पकवान बनवाने के लिए पांच सिलिंडर की जरूरत है। गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए मना कर दिया है, जिस कारण एसडीएम के पास आए है।कैलाश
मेरी बेटी की शादी 29 अप्रैल को है और बरात आएगी। सब कुछ इंतजाम हो गया है। सिलिंडर की कमी है। एसडीएम के पास आए है। शादी में सिलिंडर का इंतजाम नहीं होने से काफी तनाव है।-श्रीराम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed