फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   cycle trip for azajam kha

रामपुर को खल रही आजम खां की कमी, जेल से जल्द रिहा करे सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
cycle trip for azajam kha
रामपुर। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सांसद आजम खां रिहाई की मांग करते हुए उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में मौन साइकिल यात्रा निकाली। साथ ही आजम खां के जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

शनिवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष वैभव यादव के नेतृत्व में ज्वालानगर में एकत्र हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सभी राज्य सरकार से अपील करते हैं कि आजम खां को रिहा किया जाए। उन पर लगे झूठे मुकदमे वापस हों। कहा आज पूरे रामपुर को आजम खां की कमी खल रही है। योगी सरकार आजम खां को राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से प्रताड़ित कर रही है। जनता सब जान चुकी है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी। आजम खां ने कभी भी बदले की राजनीति नहीं की। वे हमेंशा सभी को साथ लेकर चले और सबका विकास किया। उन्होंने अपना पूरा जीवन रामपुर को बेहतर बनाने में लगा दिया, जिस बात की सजा वह आज जेल में काट रहे हैं। इसके बाद मौन साइकिल यात्रा सिविल लाइंस, मोहम्मद अली जौहर रोड, शाहबाद गेट, बाजार नसरूल्ला खां, मिस्टन गंज, तोपखाना स्थित सपा कार्यालय होते हुए गांधी समाधि पर संपन्न हुई। इस मौके पर ग्राम प्रधान संकेश यादव, युवा नेता जुगल किशोर यादव, अजीत सिंह, शादाब अंसारी, अखिलेश यादव, बॉबी यादव, राजेश यादव, संजय यादव, अभिषेक यादव, अजय यादव, विवेक यादव, डंपी यादव दर्जनों साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed