फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   crpf exam

..तो रद्द हो सकती है सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा 

Sat, 05 Nov 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 05 Nov 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सीआरपीएफ भर्ती परीक्षा के सवालों को हल करने वाले विदेश मंत्रालय में तैनात क्लर्क का मोबाइल फोन नकल कराने के और राज खोलेगा। पुलिस और सीआरपीएफ प्रशासन की निगाह फोरेंसिक जांच रिपोर्ट पर टिक गई है। इस रिपोर्ट के आने के बाद सीआरपीएफ प्रशासन महत्वपूर्ण फैसला ले सकता है। इसको लेकर शिकंजा कसने की भी तैयारी की जा रही है। यदि मोबाइल फोन में प्रश्न पत्र के सौ से अधिक हल सवाल एक जैसे मिलते हैं तो पेपर भी रद्द हो सकता है।  

सीआरपीएफ में हवलदार भर्ती की परीक्षा 23 अक्तूबर को देशभर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में मोबाइल फोन के जरिए नकल करने का भंडाफोड़ हुआ था। सीआरपीएफ प्रशासन की ओर से की गई छापेमारी के दौरान मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र के शरीफनगर निवासी सुलेमान व इमरान को पकड़ा था। परीक्षा केंद्र पर तैनात पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों का मोबाइल भी जब्त कर लिया था। छात्रों की फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट तो मिल गई थी, जिसके आधार पर पाया गया कि प्रश्न पत्र में शामिल गणित के बीस सवालों के जवाब विदेश मंत्रालय दिल्ली में तैनात क्लर्क जावेद ने अपने मोबाइल के वाट्सअप से भेजे थे।
विज्ञापन


जावेद ठाकुरद्वारा के ही शरीफनगर गांव निवासी है  पुलिस व सीआरपीएफ ने इस सूचना के आधार पर जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पुलिस ने उसे निजी मुचलके पर रिहा भी कर दिया था। पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ प्रशासन ने विदेश मंत्रालय में तैनात जावेद के मोबाइल को जब्त कर लिया था। पुलिस ने जावेद के मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा है। पुलिस का दावा है कि जावेद ने ही गणित के सवालों को हल कर दोनों छात्रों को अपने वाट्सएप ग्रुप के जरिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक जावेद का मोबाइल कई अहम राज खोल सकता है। पुलिस विदेश मंत्रालय में तैनात कर्मचारी के साथ इस मामले मे सीआरपीएफ में तैनात जवान के बीच संबंधों की भी जांच कर रही है। पुलिस के साथ ही अब सीआरपीएफ प्रशासन को फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है।रिपोर्ट के बाद सीआरपीएफ प्रशासन कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। यदि जावेद के मोबाइल में सौ से अधिक सवालों के हल भेजे जाने के प्रमाण मिले तो परीक्षा रद्द होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed