फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crowds thronged the markets before the three-day detention

तीन दिन की बंदी से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the markets before the three-day detention
रामपुर। शुक्रवार रात आठ बजे से मंगलवार सुबह सात बजे तक जनपद में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए बंदी रहेगी। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा। बंदी से पहले शुक्रवार को बाजारों में सुबह से ही भीड़ रही। लोगों ने तीन दिन के हिसाब से जरूरत का सामान खरीदकर रख लिया। साथ ही शुक्रवार को बंदी से पहले रोडवेज बस से लेकर बिलासपुर-मुरादाबाद मार्ग पर चलने वाले प्राइवेट वाहनों में भीड़ रही।
विज्ञापन

कोरोना की रोकथाम को लेकर शुक्रवार रात आठ बजे से बंदी से पहले बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान अधिकतर लोग मास्क तो लगाए हुए नजर आए लेकिन, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं दिखा। बाजारों में पूरे दिन लोगों की भीड़ रही। ज्वालानगर मंडी, चाकू बाजार, बाजार नसरुल्ला खां, शादाब मार्केट, राजद्वारा, मिस्टन गंज समेत शहर के तमाम प्रमुख बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने तीन दिन की बंदी से पहले जरूरत की हर सामग्री को खरीदकर रखा। फल-सब्जी से लेकर राशन सामग्री और दवाओं की खरीदारी की। जिसके चलते बाजारों में काफी भीड़ रही। शुक्रवार रात आठ बजे से पहले ही नगर क्षेत्र में बाजार व दुकानें बंद हो गए और अब आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रतिष्ठान मंगलवार सुबह सात बजे के बाद खुलेंगे। इस दौरान चिकित्सीय सेवा, मीडिया और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े कर्मियों को कार्यालय कार्य के लिए आवागमन की छूट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed