फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Crores of rupees are spent in the name of cleanliness, yet heaps of garbage remain on the roads, people are troubled.

Rampur News: सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च, फिर भी सड़कों पर गंदगी के ढेर, लोग परेशान

Fri, 10 Oct 2025 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Crores of rupees are spent in the name of cleanliness, yet heaps of garbage remain on the roads, people are troubled.
रामपुर। नगर पालिका सफाई के नाम पर करोड़ों खर्च कर रही है, फिर भी सड़कों पर गंदगी के अंबार लगे हैं। न तो लोगों के घरों तक कूड़ा गाड़ी पहुंच रही है और न ही गलियों में झाड़ू लगाई जा रही है। खाली प्लाटों में कूड़े के ढेर लगे हैं। लाखों खर्च कर बनाया गया एमआरएफ सेंटर बंद पड़ा है।
विज्ञापन


नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियानों के बावजूद शहर के कई वार्डों में कचरा प्रबंधन व्यवस्था चरमराई हुई है। हजरतपुर, ब्लॉक संसाधन केंद्र, बरेली गेट और बिलासपुर गेट क्षेत्र के निवासी कचरा न उठने और गाड़ियों के न पहुंचने की लगातार शिकायत कर रहे हैं। हजरतपुर क्षेत्र, जहां लगभग 15 हजार लोग रहते हैं, यहां सूखे कचरे के निस्तारण के लिए बना एमआरएफ प्लांट बंद पड़ा है। इसके चलते कचरे के विशाल ढेर जमा हो गए हैं, जिनके बीच लोगों को रहना पड़ रहा है। निवासियों का कहना है कि उड़ने वाली पॉलीथिन और धूल से उनके घरों में भी सफाई बनाए रखना मुश्किल हो रहा है। उनकी ओर से कई बार पालिका के अधिकारियों से लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं। इसके बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


ब्लॉक संसाधन केंद्र : दुकानें और दुर्गंध का मेल

ब्लॉक संसाधन केंद्र के पास की खाली जगह पर भी कचरा जमा है। इस इलाके में लगभग 10 हजार लोगों की आबादी है और यहां सैलून, पंक्चर की दुकान सहित कई दुकानें चलती हैं। कचरे से उठने वाली दुर्गंध से लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली गेट और बिलासपुर गेट : शौचालय बने कचरे के ठिकाने

बरेली गेट पर स्वच्छ भारत अभियान के पुराने शौचालयों के पास कचरे का ढेर लगा हुआ है। कचरा गाड़ी न आने के कारण लोग आस-पास के खाली प्लॉट्स में ही कचरा फेंकने को मजबूर हैं। वहीं बिलासपुर गेट (आबादी लगभग 15 हजार) की गलियों के मोड़ पर कचरा पड़ा रहता है, जिससे लगातार तेज दुर्गंध फैलती रहती है। निवासियों ने इसकी कई बार शिकायत की और शिकायत पेटी में भी पत्र डाले, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

क्या कहते हैं बाशिंदें-



कचरा गाड़ी हमारे इलाके में नहीं आती है। यहां पर मोहल्ले के लोग भी अपना कचरा फेंक देते हैं। यह कचरा सिर्फ त्योहार पर उठता है और फिर दोबारा से यह कचरा इकट्ठा होता रहता है।-रामप्रकाश हजरतपुर



यहां कचरा पड़ा होने से काफी दुर्गंध आती है। साफ-सफाई न हाेने से लावारिश पशु कचरे को खाने आते हैं और पूरा फैलाकर चले जाते हैं। यहां पर बैठकर अपना धंधा करना भी मुश्किल हो गया है। -संजय बिलासपुर गेट



मेरा घर यहां पर है। मैं खुद देखता हूं कि यहां लोग कैसे कचरा फैंकते हैं और कितने दिन तक कोई गाड़ी नहीं आती है। यहां पर बारिश में और बुरा हाल हो जाता है। बारिश में यह कचरा बहने लगता है। बैठना मुश्किल हो जाता है। -मो. वसी बरेली गेट



लोग सड़क पर भैंस बांध रहे हैं। इस कारण सड़क पर गोबर पड़ा रहता है। पैरों पर लगकर यह घर के अंदर आता है। शिकायत करने पर पड़ोसी लड़ने आते हैं। नगर पालिका से शिकायत की गई। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। -मो. असगर ब्लॉक संसाधन केंद्र




वर्जन

हमारी कचरा गाड़ी प्रत्येक मोहल्ले का कचरा उठान करती है। यदि किसी मोहल्ले में रह गया है तो यहां कंपलेंट करें। उनकी समस्या का त्वरित निस्तारण भी कराया जाएगा। संबंधित वाहन चालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed