{"_id":"5717cdd14f1c1bb2398b466b","slug":"young-lady-kidnaped","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसवासी में युवती का अपहरण, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसवासी में युवती का अपहरण, हंगामा
ब्यूराे/अमर उजाला, रामपुर
Updated Thu, 21 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकी क्षेत्र के एक गांव में युवती को दूसरे समुदाय के युवक अपहरण कर ले गए। मामला दो समुदाय का होने के कारण क्षेत्र में तनाव पूर्ण स्थिति बनी है। मामले में मंगलवार की रात आरोपी युवक को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को परिजनों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनसे तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने बाद में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, अभी तक युवती बरामद नहीं हो सकी है।
चौकी क्षेत्र के गांव की एक युवती को पड़ोसी कस्बे के चार युवक बहला फुसलाकर कहीं ले गए। युवती के चाचा ने उत्तराखंड के सुल्तानपुर पट्टी निवासी साजिद पुत्र हामिद, मोहम्मद नाजिम, विनोद और अनिल के खिलाफ स्वार कोतवाली में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय का होने की वजह से स्थिति तनाव पूर्ण है। आरोपियों के घर दबिश को पहुंची पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। बताते हैं कि आरोपी युवकों के परिजनों की पुलिस से तीखीनोकझोंक भी हुई।
आरोप है कि वे पुलिस पर हमलावर हो गये, जिससे पुलिस को लौटना पड़ा। मामले में मंगलवार की शाम नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने देर रात आरोपी साजिद और विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, युवती अभी बरामद नहीं हो सकी है।