फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two dead in road accident

सैफनी के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

Thu, 12 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सैफनी
ब्यूरो/अमर उजाला सैफनी Updated Thu, 12 Nov 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
two dead in road accident
कस्बे के दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक किछौछा शरीफ से जियारत करके कार से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में कार खड़ी कर उसका पहिया बदलते समय एक वाहन की टक्कर से उनकी मौत हो गई। कस्बा निवासी युवक हाफिज शराफत हुसैन (25) और शकील अहमद (35) मंगलवार को साथियों के साथ जियारत करने किछौछा शरीफ गये थे।
विज्ञापन



बताते हैं कि बुधवार देर शाम युवक हाफिज शराफत हुसैन और शकील अहमद साथियों समेत किछौछा शरीफ से कार से वापस घर लौट रहें थे। रास्ते में इनकी कार के पहिये में खराबी आ गई। कार सड़क किनारे खड़ी करने के बाद उसमें सवार लोग पहिया बदल रहे थे।
विज्ञापन



इसी बीच सड़क से गुजर रहें किसी वाहन ने युवक हाफिज शराफत हुसैन और शकील अहमद को टक्कर मार दी। दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। बताया जाता है कि साथ के लोग दोनों युवकों को पास के अस्पताल ले जा रहे थे। इससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को बिना पोस्टमार्टम के ही दोनों युवकों के शव सैफनी स्थित उनके घर ले आए। इसे देख परिजनों में कोहराम मच गया। शाम के वक्त युवकों को सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जनाजे में नगर विकास मंत्री ने भी आजम खां ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed