फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   three arrested in swar

18 क्विंटल खैर की लकड़ी पकड़ी, तीन गिरफ्तार

Fri, 08 Jan 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी
ब्यूरो/अमर उजाला मसवासी Updated Fri, 08 Jan 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
three arrested in swar
पुलिस ने दरोगा फार्म के पास गुरुवार की देर रात उत्तराखंड से तस्करी कर लाई जा रही खैर की लड़की से भरे वाहन को पकड़ा है। साथ ही तस्करी के तीन आरोपियों को भी मौके से गिरफ्तार किया है। इस दौरान तस्करों ने पुलिस पर गाड़ी भी चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। पुलिस ने 18 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की है।
विज्ञापन



बाद में पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस को गुुरुवार को सूचना मिली कि उत्तराखंड के बाजपुर क्षेत्र से तस्करी कर एक वाहन में खैर की लकड़ी लाई जा रही है। इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और स्वार-बाजपुर मार्ग स्थित दरोगा फार्म के पास घेराबंदी कर ली।
विज्ञापन



कुछ देर बाद ही बाजपुर की दिशा से एक कैंटर आता दिखाई दिया। उसे रोकने की कोशिश की गई, लेकिन वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों के ऊपर चढ़ाने का प्रयास करते हुए भगा ले गया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसपर पुलिस ने वाहन का पीछा कर मानपुर तिराहे के पास वाहन को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसमें सवार वाहन चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मसवासी चौकी इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि मौके से वाहन चालक प्रमोद निवासी चंद्रपुरा थाना सुरीर, मथुरा, मनब्बर अली हजरत कालोनी गंज रामपुर, सज्जाद अली टाहकलां थाना मिलकखानम को पकड़ गया है।



साथ ही उनके पास से पन्नी में लिपटी 18 क्विंटल खैर की लकड़ी बरामद की गई है। आरोपियों पर पुलिस पर जानलेवा हमला करने, वन अधिनियम, प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी करने के मामले में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed