{"_id":"4ba185d88d365408d4a2a92dee6467b6","slug":"sucide-attempt-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगा लिया तो युवती ने खाया जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने फंदा लगा लिया तो युवती ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चलते युवक और युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। जहां युवक ने फंदा लगा लिया, वहीं, युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को परिवार को लोगों ने उन्हें किसी तरह बचा लिया है। उनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस मामले में जानकारी होने से इंकार कर रही है।
गंज थाना क्षेत्र के पुराना गंज में रहने वाले युवक-युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा है। परिवार के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर युगल ने बृहस्पतिवार की शाम को जान देने की कोशिश की। युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। वहीं, युवती ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।
दोनों के परिजनों को जानकारी होने पर अफरातफरी मच गई। इसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस इस तरह की घटना की जानकारी होने से इंकार कर रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि दोनों के परिजनों के बीच आपस में बात चल रही है।