फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   steeling in rampur

रेडीमेड कपड़ाें की दो दुकानों के ताले तोड़े

Wed, 10 Feb 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Wed, 10 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
steeling in rampur
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कुरैशी मार्केट में मंगलवार की रात दो दुकानों
विज्ञापन
को चोरों ने निशाना बना लिया। इस दौरान वे करीब दो लाख माल समेट कर ले गए। बुधवार की सुबह पीड़ितों को चोरी का पता चला। दुकानदारों ने पुलिस को मामले की तहरीर दे दी है। आए दिन हो रही चोरी से व्यापारियों में भारी रोष है।


सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी अहमद और ज्वालानगर निवासी विपिन की कुरैशी मार्केट में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात दोनों व्यापारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी बीच चोरों ने दोनों दुकानों के ताले तोड़कर महंगे कपड़े, नकदी और सामान सहित करीब दो लाख का माल समेट कर ले गए।


बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुुकान स्वामियों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर लौट गई। कुुुरैशी मार्केट में चोरी की वारदात से दुकानदारों में भारी गुस्सा है। उन्होंने मौके पर एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही वारदात के खुलासे की मांग की।


उन्होंने पुलिस पर रात को गश्त न करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना था कि चौकीदार नहीं होने के कारण चोरों ने यह वारदात की।
  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed