फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   stechu broken in kanshiram colony

कांशीराम कालोनी में मंदिर की मूर्ति तोड़ी  

Tue, 05 Apr 2016 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
stechu broken in kanshiram colony
रामपुर में सोमवार को कांशीराम कालोनी में मूर्ति तोड़े जाने की घटना के बाद मौके पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी (नादरबाग की मडैय्या) में सोमवार की रात शरारती तत्वों ने मंदिर में मूर्ति तोड़ दी है। मामले की जानकारी मिलने पर कालोनी के लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली की पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर
विज्ञापन

शांत कराया। खबर लिखे जाने तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी और पुलिस तैनात थी। 

कांशीराम कालोनी में एक छोटा सा मंदिर बना हुआ है। मंदिर में कई मूर्तियां स्थापित हैं। सोमवार की रात शरारती तत्वों ने मंदिर में स्थापित एक मूर्ति तोड़ दी। कालोनी के लोगों का कहना है कि कुछ युवकों ने यहां पर मंदिर होने को लेकर आपत्ति जताई थी। उनके खिलाफ कार्रवाई जाए। ये युवक दूसरे समुदाय के बताए जाते हैं। घटना की जानकारी मिलने पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


पुलिस ने आक्रोशित लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन कालोनी के लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। खबर लिखे जाने तक मौके पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी और पुलिस उनको समझाने की कोशिश कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर कई गणमान्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गए हैं, जो मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं। सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस का कहना है कि लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया जा रहा है। आरोपी जो भी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। किसी को माहौल बिगाड़ने की छूट नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed