फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   sp leader and homeguard shooted

रामपुर में सपा नेता और होमगार्ड की गोली मारकर हत्या

Wed, 02 May 2018 02:10 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/रामपुर।
ब्यूरो अमर उजाला/रामपुर। Updated Wed, 02 May 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
sp leader and homeguard shooted
gun - फोटो : demopic
शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव में सपा नेता और होमगार्ड के जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। वहीं वारदात से गुस्साए लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया।
विज्ञापन

दोहरे हत्याकांड की यह वारदात शहजादनगर थाना क्षेत्र के दीनपुर गांव की है। दीनपुर गांव निवासी सपा के पूर्व जिला सचिव पर्वत सिंह यादव अपने साथी चकरपुर निवासी होमगार्ड के जवान उमराव सिंह के साथ कार से मंगलवार की रात शंकरपुर से वापस अपने गांव जा रहे थे। गांव के रास्ते में ही ट्रैक्टर में सवार सात-आठ हथियारबंद लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली को उनकी बैगन आर कार के आगे लगा दिया। इसके बाद  हमलावरों ने कार से उतारकर उमराव सिंह को गोली मार दी। यह देखते ही कार में सवार सपा नेता पर्वत सिंह मौके से भागने लगे।  इस बीच कुछ हमलावरों ने उनका पीछा किया और जंगल में ले जाकर  उनको भी गोली मार दी।  गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ने लगे। मौके पर अफरातफरी मची रही।  घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक डा.विपिन ताडा. एएसपी सुधा सिंह व सीओ केमरी आशुतोष तिवारी सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद गांव में जबर्दस्त आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश है। आक्रोशित लोग थाने पर हंगामा कर रहे हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed