{"_id":"ad0e450d9ad3fbf93f2c6441d33bdb32","slug":"shahbad-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गला दबाकर की गई थी महिला की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद थाना क्षेत्र में मिली महिला की लाश के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। महिला छह माह की गर्भवती भी थी। उसकी पहचान मिटाने के लिए शव पर तेजाब भी डाला गया था। महिला की हत्या लगभग चार दिन पहले की गई थी।
वहीं, पुलिस रविवार को भी महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां लाकर फेंक दिया गया हो। बताते चलें कि शनिवार देर शाम शाहबाद-बिलारी मार्ग पर चौधराना गांव के पास कुछ लोगों ने एक बोरा पड़ा देखा। इससे काफी बदबू आ रही थी।
इसके बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने बोरे को खोलकर देेखा तो उसमें महिला का शव पड़ी था। महिला ने बुरका भी पहन रखा था। पहचान मिटाने के उद्देश्य से चेहरे पर तेजाब भी डाला गया था। महिला के शरीर पर सफेद कुर्ता और लाल रंग की सलवार थी।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। रविवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक महिला की हत्या गला घोंटकर की गई थी। महिला लगभग छह माह की गर्भवती भी थी। हत्या चार दिन पहले की गई है, क्योंकि शव में कीड़े भी पड़ चुके थे।