{"_id":"98e124b5049993d62f0ce29931d9f290","slug":"rohit-murder-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे बेटे के कातिलों को गिरफ्तार करो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेरे बेटे के कातिलों को गिरफ्तार करो
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 18 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित के परिजनों ने अंबेडकर पार्क में धरना देकर उसकी हत्या करने वालों की गिरफ्तारी मांग की। परिजनों का आरोप है कि रोहित की गुमशुदगी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने गंभीरता से उसकी तलाश नहीं की। परिणाम हुआ कि उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी शव को बंद पड़ी रजा टेक्सटाइल्स की झाड़ियों में फेंककर भाग गए।
गौरतलब है कि शिव विहार कालोनी निवासी रोहित नौ जनवरी को रात घर से गायब हो गया था। उसके चाचा ने सिविल लाइंस कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने 10 और 11 जनवरी को रोहित को तलाशने की कोशिश नहीं की। 12 जनवरी को रोहित के परिजन एसपी से मिलने आए, लेकिन पुलिस वालों ने मिलने नहीं दिया।
उसी दिन शाम को रोहित का शव रजा टेक्सटाइल्स की झाड़ियों में मिला। परिजनों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने रोहित की तलाश की होती तो उसकी हत्या नहीं होती। परिजनों ने सोमवार को अंबेडकर पार्क में प्रदर्शन किया और मांग की कि रोहित की हत्या की जांच कर आरोपियों को शीध्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। रोहित के परिजनों ने एसपी को ज्ञापन भी सौंपा।