फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   neeraj murder case

परिजनों ने की थी हत्या, पिता गिरफ्तार

Sun, 03 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
neeraj murder case
नीरज हत्याकांड में अमर उजाला की आशंका सच साबित हुई। नीरज की हत्या ऑनर किलिंग थी। उसे उसके प्रेमी ने नहीं, बल्कि अपनों ने ही गला घोंटकर मारा था, क्योंकि परिजनों के मना करने पर भी वो प्रेमी से मिलना और मोबाइल पर बात करना नहीं छोड़ रही थी।
विज्ञापन



इसी नाराज होकर उसके पिता और ताऊ ने पड़ोसी के साथ मिलकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। शव को उपले के ढेर में डालकर आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ताऊ और पड़ोसी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के फैजनगर गांव में 21 दिसंबर की रात उपले के ढेर में आग लग गई थी। ग्रामीणों ने आग बुझाई तो उसमें युवती का अधजला शव मिला था। उसकी पहचान गांव के ही रूकम सिंह की बेटी नीरज के रूप में हुई। घटना की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



22 दिसंबर की सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी। परिजनों ने नीरज के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया था। नीरज के पिता ने बताया था कि उसकी बेटी का गांव के ही युवक राहुल से प्रेम प्रसंग थे। राहुल ने घर से बाहर बुलाकर नीरज की हत्या कर दी और शव को उपले में रखकर आग लगा दी थी।


पुलिस ने प्रेमी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। नीरज की हत्या पहले दिन से ही आनर किलिंग की ओर इशारा कर रही थी। चारपाई के पास मिली नीरज की चप्पल, मोबाइल का भी चारपाई पर मिलना, परिजनों की घटना को लेकर चुप्पी, पुलिस को जानकारी न देने जैसे कई साक्ष्य इस बात की ओर संकेत दे रहे थे कि मामला कुछ और है।


मामले की जांच सिविल लाइंस कोतवाली के एसएसआई सत्यवीर ने की। जांच के दौरान पुलिस ने जब युवती के परिजनों से कड़ाई से बातचीत की तो सच्चाई सामने आ गई। रविवार को सीओ सिटी आले हसन ने इसका खुलासा किया।


उन्होंने बताया कि नीरज की हत्या उसके पिता रूकम सिंह ने अपने बड़े भाई महेंद्र सिंह और पड़ोसी बहादुर के साथ मिलकर की थी। परिजनों के बार-बार मना करने के बाद भी नीरज ने राहुल के साथ मोबाइल पर बात करना और मिलना नहीं छोड़ा था। बदनामी के डर से पिता और ताऊ ने पड़ोसी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।


सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को घर के पिछवाड़े बदन सिंह के बिटोरे में रखकर आग लगा दी। आग लगने के बाद गांव में जाग हो गई और ग्रामीणों ने आग बुझाई को बिटोरे से नीरज का अधजला शव मिला। सीओ सिटी ने बताया कि नीरज की हत्या में उसके प्रेमी के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज किया था, उसमें मुल्जिम का नाम बदल दिया गया है।


अब राहुल की जगह पर रूकम सिंह, महेंद्र सिंह और बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने रूकम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।


नीरज की हत्या के मामले में उसके पिता रूकम सिंह ने प्रेमी राहुल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस की जांच में वादी ही मुल्जिम निकला। रूकम सिंह बार-बार पुलिस को गुमराह करता रहा। पुलिस ने मुकदमे आरोपी के रूप में राहुल के नाम हटाकर अब रूकम सिंह, महेंद्र सिंह और बहादुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।



नीरज के पिता रूकम सिंह का कहना है उसने अपनी बेटी की हत्या नहीं थी। उसने नीरज को कई बार मना किया कि राहुल से बात न करें। रूकम सिंह ने पुलिस को बताया है कि महेंद्र और बहादुर ने नीरज की हत्या घोंटकर हत्या की। उसने स्वीकार किया उसे इस बात की जानकारी थी कि नीरज की हत्या की जाने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed