{"_id":"5a5e51994f1c1b66268b4b9c","slug":"natoriousarrested-by-police-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार का इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांच हजार का इनामी बदमाश हत्थे चढ़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में थाना सिविल लाइन में पुलिस द्वारा पकड़ा गया इनामी बदमाश।
विज्ञापन
सिविल लाइंस पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। मुरादाबाद निवासी बदमाश पर लूटपाट समेत अन्य संगीन धाराओं में 21 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने गश्त के दौरान माल गोदाम तिराहे पर एक बदमाश को रोकने की कोशिश की,इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की,जवाबी कार्रवाई के बाद पुलिस ने बदमाश को पकड़ लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की तो वह इनामी बदमाश निकला। पकड़ा गया बदमाश मुरादाबदा के भगतपुर थाना क्षेत्र के सीतापुर बहेड़ी गांव का सहादत पुत्र अहमद अली है। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
थानाध्यक्ष आशीष शुक्ला ने बताया कि हत्या व लूट के करीब 21 से ज्यादा मामले इस पर दर्ज हैं। वह छह लाख रुपये की लूट के मामले में भी वांछित चल रहा था। बताया कि छह लाख रुपये क लूट के मामले में फरार होने के बाद एसपी की ओर से उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।