फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in shahbad

युवक की हत्या कर बाइक लूटी

Thu, 18 Feb 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद Updated Thu, 18 Feb 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
murder in shahbad
कस्बे से बुधवार रात घर लौट रहे युवक की जयतौली मार्ग पर हत्याकर बदमाशों ने बाइक लूट ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है। पिता ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव कासम नगला निवासी मोहर सिंह का बेटा कृष्णपाल (25) मंगलवार को ढकिया के गांव गदमर पट्टी अपनी ससुराल आया था। बुधवार सुबह अपने साले शिव कुमार की बाइक लेकर शाहबाद की कोयला भट्ठी पर काम करने आया था।
विज्ञापन



बताया जाता है कि बुधवार शाम सात बजे काम करने के बाद वो बाइक से गांव कासम नगला जा रहा था। शाहबाद-जयतौली मार्ग पर बदमाशों ने उसे घेर लिया। सिर पर प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद बदमाश बाइक लूट ले गए। कृष्णपाल के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन



गुरुवार को उसका शव शाहबाद निवासी मुन्ना भटनागर के आलू के खेत में मिला। युवक का शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पिता ने बेटे की हत्या कर बाइक लूटने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।


पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कासमनगला निवासी कृष्णपाल का शव मिलने के बाद पत्नी अमरवती का रो-रोकर बुरा हाल था। वो दो बेटियों को गोद में लिए ये कहकर विलाप कर रही थी कि अब मैं अपनी दो बेटियों को कैसे पालूंगी।


वहीं, कृष्णपाल की हत्या के बाद ससुराल वालों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। जीजा की हत्या की खबर शिवकुमार को मिली तो वो भी रोता हुआ शाहबाद पहुंचा। जयतौली मार्ग पर मुन्ना भटनागर के आलू के खेत में कृष्णपाल के शव के पास एक टैंपो का टूटा शीशा भी पुलिस को मिला।



पुलिस ने टूटे शीशे के आधार पर एक टैंपो को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी रामपाल भाटी का कहना है कि घटनास्थल से प्रतीत होता है कि हत्या कहीं दूसरी जगह की गई है। शव यहां लाकर डाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed