फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   murder in rampur

किशोरी की हत्याकर शव फूंका

Tue, 22 Dec 2015 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 22 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
murder in rampur
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजनगर में प्रेमी ने सोमवार देर रात किशोरी की हत्याकर शव को उपले के ढेर में रखकर आग लगा दी। उपले के ढेर में आग लगी देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग को बुझाया। इस दौरान उसमें किशोरी का शव देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। मामले की जानकारी पाकर मंगलवार सुबह पुलिस मौके पहुंची।
विज्ञापन



किशोरी के पिता की तहरीर पर प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के फैजनगर गांव में सोमवार देर रात उपलों के ढेर में आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और बुझाने की कोशिश शुरू की। इस दौरान उसके अंदर से किशोरी का जला हुआ शव मिला।
विज्ञापन



इसे देखकर ग्रामीण सन्न रह गए। पूरे गांव में आग की तरह इसकी सूचना फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। किशोरी की पहचान नीरज यादव पुत्री रूपम यादव के रूप में हुई। रात का समय होने के कारण घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। मंगलवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीरज का शव जला हुआ पड़ा था और वहां भीड़ लगी हुई थी। एसपी साधना गोस्वामी और एएसपी मोहम्मद तारिक ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृत किशोरी के पिता रूपम यादव का आरोप है उनकी बेटी नीरज यादव (16) के गांव के ही राहुल से प्रेम संबंध थे। इसके लिए कई बार उन्होंने राहुल को मना भी किया गया था।



सोमवार रात राहुल ने उसकी बेटी को बहाने से घर से बुलाया था। उसकी हत्या करने के बाद शव को उपलों के ढेर में रखकर आग लगा दी। रूपम यादव का कहना है कि आग लगने की सूचना के बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो राहुल को वहां से भागते हुए देखा था। रूपम की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed