{"_id":"f0ce9497b8a845df0603285420f4dc2b","slug":"murder-in-milak-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए महिला को जलाकर मार डाला
ब्यूरो/अमर उजाला मिलक
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मार डालने के आरोप में पुलिस ने पति और सास-ससुर समेत कई अन्य खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली क्षेत्र के नौसना गांव निवासी रामकृपाल की बेटी ललिता (19) की शादी पांच माह पहले कोतवाली थाना क्षेत्र के पटिया गांव निवासी सनी के साथ हुई थी।
परिजनों के अनुसार दोनों में पहले से ही प्रेम-प्रसंग था। जानकारी होने पर परिवार वालों ने दोनों की शादी कर दी। लड़की पक्ष के अनुसार अपनी हैसियत के मुताबिक दान-दहेज भी दिया था। आरोप है कि ससुराल वाले और दहेज की मांग करने लगे। ससुराल वालों ने उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
10 नवंबर को उसको जलाकर मार डाला। मायके वालों का आरोप है कि बेटी की हत्या के बाद ससुराल वालों ने कुछ ग्रामीणों के साथ मिलकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया और अस्थियां गायब कर दीं। मामले में ललिता के पति सनी, सास श्याम सुंदरी और ससुर मदनलाल तथा कई अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।