फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   medical student involved in murder

मेडिकल छात्र ने हत्याकर लूटी थी कार

Fri, 18 Mar 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Fri, 18 Mar 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
medical student involved in murder
जेल
अपने खर्चे को पूरा करने के लिए मेडिकल कालेज के छात्र ने चचेरे भाई के साथ मिलकर मुरादाबाद के चालक की हत्याकर कार लूटने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस का शिकंजा कसता देख छात्र वापस कालेज चला गया। फिलहाल पुलिस ने छात्र के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। मेडिकल छात्र अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के पास बदमाशों ने 26 फरवरी को मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार निवासी कार ड्राइवर मनोज की हत्याकर शव सड़क किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन


कार लूटकर फरार हो गए थे। आरोपियों ने कार को मुरादाबाद से बाजपुर के लिए बुक किया था। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही अजीमनगर पुलिस को लगाया था। पुलिस ने आरोपी चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।  एसपी साधना गोस्वामी ने बताया कि हत्या को अंजाम देने में बंगलूरू के राजीव गांधी विश्वविद्यालय के बीयूएमएस के छात्र अरुण पुत्र भीकम की भूमिका मुख्य रही।
विज्ञापन


अरुण अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता गांव निवासी है। अरुण ने हत्या और लूटपाट की वारदात को इमरता गांव निवासी चचेरे भाई जयविंदर सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया। पुलिस ने जयविंदर को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि अरुण को हमेशा रुपयों की जरूरत रहती थी। इस कमी को पूरा करने के लिए दोनों ने लूट की योजना को अंजाम दिया। मुरादाबाद से बाजपुर के लिए कार बुक कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में ड्राइवर पर हमला कर दिया। उसका गला क्लच वायर से घोंट दिया। शव को सड़क किनारे फेंक दिया। इसके बाद कार लेकर फरार हो गए। एसपी के मुताबिक उक्त लोग कार को बेचना चाहते थे, लेकिन बेच पाए और पीपली वन में छुपा दिया। घटना के बाद अरुण बंगलूरू चला गया। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कार के साथ ही तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed