फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   lpg cylender blast in tanda

धमाकों से दहले टांडा के लोग

Mon, 21 Sep 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Mon, 21 Sep 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
lpg cylender blast in tanda
नगर में रविवार की रात एचपी कंपनी के कैप्सूल से सिलेंडरों में अवैध रीफिलिंग करते समय आग लगने से आठ सिलेंडर फट गए। इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, घटना में दो वैन और दो बाइक जल गईं। कैप्सूल रोहतक से काशीपुर जा रहा था।
विज्ञापन



इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में फटे आठ सिलेंडरों के अवशेषों और 32 सही सिलेंडर कब्जे में लिए हैं। सोमवार सुबह छह बजे एसडीएम और सीओ ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। सीओ ने बताया कि घटना में नौ लोगों को आरोपी बनाया गया है। उधर, सिलेंडरों में विस्फोट से पूरी रात दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन



सौभाग्य रहा कि कैप्सूल का केबिन और टायर जलने के बावजूद नहीं फटा और बड़ा हादसा होने से बच गया। नगर के उत्तर में हिंदुस्तान राइस मिल के पीछे पश्चिम में स्थित खेत में कुछ लोग रविवार की रात एचपी कंपनी के कैप्सूल से इंडेन गैस के सिलेंडरों में अवैध रीफिलिंग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर रात करीब दो बजे दो पक्षों में गैस अधिक लेने का आरोप लगाते हुए विवाद हो गया। इसी बीच लापरवाही से एक सिलेंडर में गैस लीक होने पर आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में इतना भीषण रूप ले लिया कि भरे सिलेंडर धमाकों के साथ फट गए। आवाज सुनकर ौफ जदा लोग छतों पर आ गये।


उनका कहना था कि सिलेंडर फटकर आसमान में उड़ रहे थे। आग भीषण थी। इस लिए किसी की पास जाने में हिम्मत नहीं हो रही थी। पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कैप्सूल को बचाने का प्रयास शुरू किया। तब तक इसका केबिन और अगला टायर जल चुका था।



पिछले टायरों को मिट्टी और पानी डालकर बचाया जा सका। तड़के चार बजे फायरब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने के बाद कैप्सूल पर पानी की बौछार कर ठंडा किया गया। सोमवार सुबह छह बजे सीओ स्वार शुएब इकबाल और एसडीएम टांडा ने मौके पर पहुंच कर पड़ताल की। इस दौरान घटना में हाजीपुरा निवासी हिब्जुल कबीर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed