फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   looted things capthured from a godown

गोदाम से लूट का 35 लाख का माल बरामद, दो हिरासत में

Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर
अमर उजाला ब्यूूराे/रामपुर Updated Tue, 26 Jan 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर में लखीमपुरी खीरी की पुलिस ने बिलासपुर में छापेमारी कर लूटे गए
विज्ञापन
ट्रक से गायब डाबर कंपनी का लगभग 35 लाख रुपये का सामान एक व्यापारी के गोदाम से बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में दो व्यापारियों को हिरासत में ले लिया है। लखीमपुर खीरी की पुलिस दोनों व्यापारियों के साथ-साथ बरामद सामान को अपने साथ ले गई।


बिलासपुर की पुलिस ने भी इस कार्रवाई में सहयोग किया। सोमवार की दोपहर लखीमपुर खीरी के क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह और थाना फरदान प्रभारी रामकुमार यादव के साथ पुलिस टीम बिलासपुर पहुंची। लखीमपुर खीरी की पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से एक व्यापारी के गोदाम पर छापा मारा।


पुलिस को गोदाम से लूट का माल खरीदा। पुलिस ने मामले में दो व्यापारियों को भी हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी मिलने पर कई व्यापारी नेता भी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस की ओर से पूरी बात बताने वो वापस चले गए।


लखीमपुर खीरी की पुलिस ने बताया कि 18 जनवरी की रात हाईवे पर ट्रक लूट की घटना की रिपोर्ट रुद्रपुर की प्रीत विहार कालोनी निवासी ट्रक चालक अमरजीत सिंह ने दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह  पंतनगर स्थित सिडकुल की डाबर कंपनी से 35 लाख रुपये का तेल, शैंपू आदि माल लेकर गुवाहाटी जा रहा था।


उक्त माल रुद्रपुर की बाला जी ट्रांसपोर्ट कंपनी के जरिए भेजा गया था। लखीमपुर खीरी जिले में रास्ते में बदमाश उसे बंधक बनाकर ट्रक को माल समेत लूटकर ले गए। लखीमपुर खीरी की पुलिस ने जब ट्रक चालक से पूछताछ की तो पता चला कि ट्रक लूटा नहीं था, बल्कि ट्रक चालक ने अपने पुत्र की मदद से फर्जी लूट की घटना को अंजाम दिया था।


बाद में पिता- पुत्र ने  35 लाख का सभी माल बिलासपुर के मंडी गेट निवासी चक्की स्वामी बाबूराम जैन को बेच दिया था। बिलासपुर में माल बेचे जाने की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को लखीमपुर खीरी की पुलिस यहां पहुंची। पुलिस ने बाबूराम जैन को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू कर दी।


उसने बताया कि लूट का सामान महेंद्र कुमार जैन को बेचा है। पुलिस ने छापा मारकर गोदाम से माल बरामद किया। लखीमपुर खीरी की पुलिस ने दोनों व्यापारियों को भी हिरासत में ले लिया। बाद में लखीमपुर खीरी की पु लिस बरामद सामान व दोनों व्यापारियों को साथ लेकर चली गई।


कोतवाली प्रभारी जगदीश अरोड़ा ने बताया कि इस घटना की रिपोर्ट लखीमपुर खीरी में दर्ज है। कार्रनई भी वहां की पुलिस करेगी। बिलासपुर पुलिस ने केवल उनका सहयोग किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed