फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in shahbad

किसान से 12 हजार की लूट

Fri, 01 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद
ब्यूरो/अमर उजाला शाहबाद Updated Fri, 01 Jan 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
loot in shahbad
शाहबाद-ढकिया मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े किसान का सिर फोड़कर बारह हजार की नगदी लूट ली। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बदायूं जनपद के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव पेगा भीकनपुर निवासी किसान नत्थू (60) शुक्रवार सुबह शाहबाद से आसफपुर की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन



शाहबाद में तहसील के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाते हुए उसे रोक लिया। किसान के रुकते ही दो बदमाशों ने बाइक से उतरकर उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी। किसान ने बदमाशों की इस हरकत का विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे की बट मारकर उसका सिर फोड़ दिया।
विज्ञापन



खून से लथपथ किसान सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश उसके पास मौजूद बारह हजार की नगदी लूटकर फरार हो गए। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लूट की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed