फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot in bilaspur

बिलासपुर में सर्राफा व्यवसायी को लूटा

Tue, 15 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला बिलासपुर Updated Tue, 15 Dec 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
loot in bilaspur
मिलकखानम से दुकान बंद करके घर लौट रहे सर्राफा व्यवसायी को बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोककर 15 हजार की नगदी समेत करीब 20 हजार का माल लूट लिया। विरोध करने पर गोली मारकर फरार हो गए। घटना से पुलिस में हड़कंप मचा है। पुलिस बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही है।
विज्ञापन



मोहल्ला साहूकारा निवासी सुधीर कुमार (40) पुत्र रामसरन लाल रस्तोगी की मिलकखानम में थाने के सामने सर्राफ की दुकान है। सुधीर मंगलवार शाम सात बजे दुकान बंद करके बाइक से घर आ रहे थे। मिलकखानम-बिलासपुर रोड पर डिवाइन पब्लिक स्कूल के पास पीछे से बाइक पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया।
विज्ञापन



बाइक रुकते ही दोनों बदमाशों ने उनके ऊपर तमंचे तान दिए और नगदी-जेवर का थैला देने को कहा। लूटपाट का विरोध किया तो एक बदमाश ने तमंचे से गोली मार दी। छर्रे उनके हाथ में लगे। इसके बाद बदमाश 15 हजार रुपये नगद और थैला लूट कर फरार हो गए। थैले में ढाई सौ ग्राम चांदी के जेवर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



घायल सर्राफ बाइक से कोतवाली पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। लूट की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर तुरंत बदमाशों की तलाश में कांबिंग शुरू कर दी। मिलकखानम पुलिस ने भी बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। खबर लिखने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।



नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी सुरजीत रस्तोगी एक माह पूर्व भोट स्थित अपनी दुकान बंद करके बाइक से घर आ रहे थे। नैनीताल हाईवे स्थित लाला वाले बाग के पास कार सवार बदमाशों ने उसका अपहरण करके हजारों रुपये लूट लिए थे। पुलिस आज तक बदमाशों को भी पकड़ नहीं सकी है, जिससे सर्राफा कारोबारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed