फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   loot

कार को रोककर दूल्हा-दुल्हन को लूटा

Tue, 17 May 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 17 May 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
स्वार-केलाखेड़ा मार्ग पर रविवार देर शाम बाइक सवार नकाबपोश बदमाशोें ने दूल्हा-दुल्हन की कार को ओवरटेक कर रोक लिया। गनप्वाइंट पर लेकर नई नवेली दुल्हन के गले से सोने का हार व दूल्हे की हार से भरी पोटली को लूट ली।

विरोध करने पर उन्हें मारा पीटा और फरार हो गये। सूचना से अन्य बारातियों में खलबली मच गया। कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर पुलिस को दी गई। लूटे गये माल की कीमत एक लाख रुपये से अधिक की बताई गई है।  
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला अगलगा निवासी तसब्बुर अहमद के बेटे शकील अहमद की बारात नगर से रविवार को तहसील क्षेत्र के गांव हकीमगंज निवासी गुलाम नूर के यहां गई थी। देर शाम विदा होने के बाद दूल्हा दुल्हन की कार स्वार-केलाखेड़ा मार्ग स्थित गांव मीरापुर मजार के पास पहुंची। तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार होकर आये पांच नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने कार को ओवरटेक कर रोक लिया। कार चालक सहित दूल्हा दुल्हन को गनप्वाइंट पर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हा शकील अहमद ने विरोध करना चाहा तो उसकी पिटाई शुरू कर दी। धमकाते हुए दुल्हन के गले में पड़ा सोने का हार व कार में रखी कपड़े में बंधे दूल्हे के नोटों की पोटली को लूट लिया। इस बीच पीछे से आ रही बारातियों की बस को देखकर बदमाश फरार हो गये। बस सवार बारातियाें ने जब दूल्हा की कार सुनसान जगह पर रुकी देखी तो बस रोक ली।


दूल्हे ने सबको आपबीती बताई तो बारातियों में खलबली मच गई। कोतवाली पहुंच कर पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जानकारी की। लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि दूल्हे के पिता तसब्बुर की तहरीर पर एक युवक को नामजद कर दी गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed