{"_id":"7daf41e13bf4acbe32f2665b6fe57a73","slug":"loot-exposed-in-tanda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हापुड़ और गाजियाबाद के बदमाशों ने लूटा था कैंटर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हापुड़ और गाजियाबाद के बदमाशों ने लूटा था कैंटर
ब्यूरो/अमर उजाला टांडा
Updated Thu, 12 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र में एक माह पहले हुई कंटेनर लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट को मेरठ, हापुड़ और गाजियाबाद के बदमाशों ने अंजाम दिया था। टांडा और बाबूगढ़ पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को लूटे गए माल, शस्त्र और लूट में प्रयोग होने वाले वाहन के साथ गिरफ्तार किया है।
बदमाशों से पूछताछ में गाजियाबाद से शाहजहांपुर तक हाईवे पर हुई लूट की कई घटनाओं का खुलासा हुआ है। 15 अक्तूबर को गाजियाबाद से जानसन बेबी बाउडर और तेल लेकर कोलकाता जा रहे कंटेनर को दलपतपुर के पास छह बदमाशों ने डीसीएम आगे लगाकर रोक लिया था।
बदमाशों ने चालक-परिचालक को बांधकर मोहनपुरा के पास कंटेनर से साढ़े बारह लाख के कार्टून लूट लिए थे। घटना की रिपोर्ट टांडा में दर्ज कराई गई थी। दो दिन पहले बाबूगढ़ और टांडा पुलिस ने बाबूगढ़ क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद चार बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाशों में यूसुफ पुत्र यूनुस ग्राम ललियाना थाना किठौर (मेरठ), कमरे आलम पुत्र मुंसफ ग्राम मुरादपुर थाना सिंभावली (हापुड़), निजाम पुत्र बाबू खां मोहल्ला कलक्टरान ग्राम नाहल थाना मसूरी (गाजियाबाद) और आकिल पुत्र इकबाल मोहल्ला बड़ गुजरान ग्राम नाहल थाना मसूरी (गाजियाबाद) शामिल हैं।
पुलिस ने बदमाशों की निशानदेही पर जानसन बेबी पाउडर के 18 कार्टून बरामद किए हैं। वहीं, बाबूगढ़ पुलिस ने चावल और लूटा गया तेल भी बरामद किया है। आरोपियों के पास से तमंचे और लूट में प्रयोग की गई गाड़ी भी बरामद हुई है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने गाजियाबाद से शाहजहांपुर तक हाईवे पर हुई लूट की कई घटनाओं का खुलासा किया है।