{"_id":"5730dbe64f1c1b5d05919f48","slug":"killed-lady","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, पति ने खाया जहर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या, पति ने खाया जहर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 10 May 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो माह पूर्व घर से भागकर प्रेमी से विवाह रचाने वाली युवती की सोमवार देर शाम पति के दोस्त के घर हत्या हो गई। पति गांव में किसी दावत में गया था। लौटने पर पत्नी की गर्दन कटी लाश देखी तो चीखने चिल्लाने लगा। कुछ देर में पति की भी जहरीला पदार्थ खाने से हालत गंभीर हो गई।
सैफनी से उसे मुरादाबाद के लिए रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस मौजूद है। मौके पर मौजूद पुलिस के अनुसार अवैध संबंधों के चलते युवती की हत्या हुई है। चौकी, थाना पुलिस मौके पर डटी है। समाचार लिखे जाने तक न किसी की गिरफ्तारी हुई, न मुकदमा दर्ज हुआ था।
यह घटना रामपुर के सैफनी चौकी क्षेत्र के छितौनी महेश सराय की है। गांव के मेहंदी हसन के मकान में सुभाष अपनी पत्नी मंजू के साथ किराए पर रह रहा था। उसने दो माह पूर्व ही मुरादाबाद जनपद के बिलारी निवासी मंजू के साथ प्रेम विवाह किया था।
विज्ञापन
प्रेम विवाह के बाद से दोनों मेंहदी हसन के घर पर ही किराये में रह रहे थे। सोमवार को सुभाष कसबे में ही दावत पर गया था। घर पर पत्नी मंजू अकेली थी। शाम में देर से जब वह लौटा तो फर्श पर खून से लथपथ पड़ी पत्नी को देखा। उसकी गर्दन पर धारदार हथियारों के निशान थे। वह मृत पड़ी थी।
बताते हैं कि पत्नी को मरा हुआ देख सुभाष की चीख निकल गई। आसपास के लोग भी पहुंच गए। इस बीच सुभाष ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी भी हालत बिगड़ गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि सुभाष काफी समय से मेहंदी हसन के साथ ही काम करता था।