फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   girl suicide

मां ने डांटा तो ट्रेन से कटकर जान दी

Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 18 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
girl suicide
मिलक में शोक में डूबी छात्रा की मां।

विज्ञापन
 मां की डांट से क्षुब्ध एक छात्रा ने घर से नाराज होकर शुक्रवार को दिन में करीब 11 बजे ट्रेन के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। कोतवाली क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी ओवेंद्र दिल्ली में रहकर नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी कुसुम (17) और अन्य परिवार के सदस्य गांव में ही रहते हैं। कुसुम नगर के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 में पढ़ती थी। गुरुवार को कुसुम को उसकी मां ने किसी बात पर सुबह डांट दिया तब उसने अपना घर छोड़ दिया और     चली आई। 

गुरुवार को छात्रा की मां ने समझा कि कहीं पर अपनी रिश्तेदारी में चली गई होगी और नाराजगी दूर होने पर वापस आ जाएगी, लेकिन वह जब शुक्रवार को घर नहीं लौटी और न ही कहीं पर रिश्तेदारी में होने की जानकारी मिली। तब अपने पड़ोसी से छात्रा की मां हरप्यारी ने मोबाइल नंबर पर बात की। तब कई बार फोन नहीं उठा।
विज्ञापन


फोन रिसीव होने पर उसने मरने से पहले ट्रेन से कटने को जाने की बात कहकर फोन काट दिया और उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी और उसकी मौके पर मौत हो गई ।फोन दोबारा न मिलने पर परिवार वाले किसी अनहोनी की घटना को समझ गए और मिलक पहुंचे जहां पर रामनगर के पास ट्रेन से छात्रा के कटने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब परिजन रेल ट्रैक पर पहुंचे जहां पर उन्होंने छात्रा की पहचान कुसुम के रूप में की। बताते हैं कि कुसुम मां के डांटने पर घर छोड़कर चली आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और शव को पीएम को भेजा। हादसे पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed