फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   gangrape in swar

हथियारों के बल पर महिला के साथ गैंगरेप

Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वार Updated Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
gangrape in swar
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
हथियारों से लैस तीन युवकों ने महिला को कमरे में बंद कर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का पति मजदूरी करने उत्तराखंड गया था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश जारी है। तहसील क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि एक अप्रैल को उसका पति मजदूरी करने उत्तराखंड के बाजपुर गया था।
विज्ञापन


दोपहर के समय गांव निवासी युवक अपने दो अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आया। हथियारों के बल पर उसके बच्चे को कब्जे में ले लिया ओर उसे कमरे में बंद कर दिया। तीनों आरोपियों ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने कलुआ, फईम और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल हरीश चंद्र जोशी ने बताया कि महिला की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शीघ्र तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


वहीं ‌मिलक क्षेत्र के एक ग्रामीण की बेटी के अपहरण में फंसे आरोपी युवक शांति प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर किशोरी को मेला रठौंडा से अगवा करने का आरोप था। पुलिस ने पिछले दिनों युवती को बरामद करके मेडिकल कराया था। युवती के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी। कोतवाल जयराज सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया। कोट के आदेश पर उसको जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धाराएं और जोड़ दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं, गंज थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण की 15 साल की बेटी घर पर अकेली थी। युवक अपने रिश्तेदार के साथ किशोरी को बहला कर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने गंज थाने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। खजुरिया निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट लिखाई है कि उसकी नाबालिग पुत्री का अपहरण हो गया है। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed